कैमूर /न्यूज डेस्क/Etv News 24
कुदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जाँच की माँग की। मिली जानकारी के अनुसार, कुदरा थाना क्षेत्र के फूली गाँव निवासी छोटू शाह की 22 वर्षीय पुत्री बेबी कुमारी को प्रसव के लिए कुदरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। प्रसव तो ठीक से हो गया।लेकिन उसके बाद बेबी कुमारी की तबीयत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गई।बेबी कुमारी के पिता, छोटू शाह ने बताया कि डॉक्टरों ने उनकी बेटी को रेफर कर दिया, लेकिन अस्पताल में सरकारी एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं थी। इसलिए उन्हें निजी वाहन से बेबी कुमारी को भभुआ के सदर अस्पताल ले जाना पड़ा, जहाँ डॉक्टरों ने जाँच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

छोटू शाह का आरोप है कि अस्पताल की लापरवाही के कारण उनकी बेटी की जान गई है और अगर उसे समय पर रेफर कर दिया जाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।



