सहरसा/बिहार/न्यूज डेस्क/Etv News 24
सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड के शाहपुर गांव का है। जहां बीते 13 दिसंबर को एक बालिग लड़की अपने घर में सुसाईड नोट लिखकर घर से गायब हो गई थी। लड़की ने अपने सुसाईड नोट में लिखा था कि पापा मैं सुसाईड करने जा रही हूं। मेरी बहनों को काबिल बनाना ताकि कोई उन्हें प्रताड़ित न कर सके। इस मामले को लेकर लड़की के पिता ने थाने में आवेदन भी दिया था और लड़की की बरामदगी को लेकर गुहार लगायी थी।
मामले का खुलासा करते हुए सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि यह घटना नवहट्टा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव की है। इसमें एक आवेदन दिया गया था जो एक लड़की सुसाईड नोट लिखकर डिप्रेशन में आकर घर छोड़कर चली गई थी। मामला था इस लड़की की शादी किसी कारणवश टूट गई थी। इसके बाद मामले को लेकर अनुसंधान शुरू किया गया, उसके बाद हमलोगों ने तकनीकी आधार पर लड़की को मुंबई से बरामद कर लिया।



