करगहर रोहतास /Etv News 24
थाना क्षेत्र के मोहनियां गांव के गुरुवार की देर रात विद्युत पंप की चोरी करते एक चोर को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया । जिसकी सूचना पुलिस को दी गई । चोर को सौंपने के लिए ग्रामीण रात भर इंतजार करते रहे लेकिन पुलिस नहीं पहुंची । घटना के संबंध में बताया मोहनिया गांव के ग्रामीणों ने सूर्य मंदिर पोखरा के तटबंध पर लगे विद्युत मोटर चुराते एक चोर को पकड़ लिया । जिसे सुपुर्द करने के लिए थानाध्यक्ष को कई बार सूचना दी गई लेकिन वे बार-बार यह कहते रहे की बस थोड़ी देर में पहुंच रहे हैं । रात गुजर गई लेकिन स्थल पर पुलिस पहुंची और नहीं कोई कार्रवाई की गई । मजबूरन ग्रामीणों ने चोर को मुक्त कर दिया । ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस की इस कार्रवाई के विरुद्ध वे एसपी से शिकायत करेंगे ।



