करगहर रोहतास/Etv News 24
थाना क्षेत्र के गोरी गांव में विगत दो दिनों से गोलीबारी व हिंसक झड़प की घटना में प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं करने के कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गई है । छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार को लेकर हुई इस घटना में गुरुवार को दो पक्षों के बीच तीन चक्र गोलियां चली तथा मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए । इस संबंध में एक पक्ष के द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई । शुक्रवार की सुबह जैसे ही लोग पूजा पाठ की तैयारी कर रहे थे इस बीच दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी डंडे से जमकर मारपीट हुई । घटना के दौरान छतों से एक दूसरे पर ईटों से प्रहार किया गया। जिसमें पवन सिंह, धनंजय सिंह ,भोले शकर और संतोष कुमार सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें सीएचसी में भर्ती किया गया। जख्मी धनंजय सिंह ने बताया कि वह अपनी बेटी को स्कूल पहुंचाने जा रहे थे इस बीच इस गांव के रोहित सिंह, दीपक सिंह, शिव नारायण सिंह सहित सात लोगों ने घेर लिया और मारपीट कर जख्मी कर दिया ।ँ इस इस बीच बचाव के लिए कुछ लोग जब सामने आए तो वे गाली गलौज करते हुए चले गए । उन्होंने बताया कि थाना में आवेदन पत्र देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई ।थानाध्यक्ष कमलनयन पांडेय ने बताया कि इस मामले मे सात लोगों की विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है । आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है ।



