प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत भवनों , प्रखंड मुख्यालय कार्यालय पर सोमवार को सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में मतदाता सूची में प्रारूप प्रकाशन में छूटे हुए व्यक्तियों का कारण सहित सभी मतदान केदो पर पंचायत भवनों पर प्रखंड कार्यालय भवन पर सूची चिपकाए जाने की बात प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताई है। उन्होंने बताया कि कल्याणपुर पंचायत भवन प्रखंड कार्यालय लदौरा मघुरापुर टारा, अजना, गोविंदपुर खजूरी वासुदेवपुर सोमनाहा, गोराई, तीरा, खरसंड पूर्वी व पश्चिमी बरहेता, बेलसंडी, चकमहेसी, क्लोज़र , मालीनगर, सैदपुर, रामापुर व हजपुरवा आदि पंचायत भवनों पर मतदाता सूची में प्रारूप प्रकाशन चिपकाई गई है। आम जान अपनी सूची देख सकते हैं।



