प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के नामापुर पंचायत स्थित ग्राम रसलपुर बाघला में जीविका के शिक्षा जीविका स्वयं सहायता समूह की एक बैठक सी. एम. मंजू कुमारी की अध्यक्षता में आयोजन की गई। जिसमें पीरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम ऑफिसर संजय कुमार शर्मा ने फलेरिया एवं कालाजार रोगों के बारे में सभी सदस्यों को विस्तृत पूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि यह बीमारी मच्छर के काटने से फैलता है ।फलेरिया का लक्षण दिखने में 5 से 10 साल लग जाते हैं। इस बीच लोगों को इस बीमारी के बारे में पता नहीं चलता। अतः सभी सदस्यों से अनुरोध किया गया कि सरकार द्वारा साल में एक बार फलेरिया की दवा घर-घर पहुंचने का काम एक अभियान चलाकर किया जाता है उसे समय वे स्वयं एवं अपने परिवार के सभी सदस्यों को स्वास्थ्य कर्मियों के समक्ष ही दवा का सेवन जरूर करें। उन्होंने यह भी बताया कि जिन लोगों को फलेरिया की बीमारी हो जाती है वह ठीक नहीं हो पता अतः लोगों को इससे बचने की जरूरत है। फाइलेरिया ग्रसित मरीजों की विशेष देखभाल के लिए एमएमडीपी किट के प्रयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में यह भी बताया गया कि फाइलेरिया से पीड़ित लोग यूडीआईडी के माध्यम से दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाकर सरकारी पेंशन योजना का लाभ उठा सकते हैं। मौके पर चंदा कुमारी, खुशबू देवी, संगीता कुमारी, बीना देवी, पूनम देवी, रीना देवी आदि मौजूद थी।



