प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के 19 जून को मंजिल मुबारक गांव से एक बकरी खसी खरीदने वाले व्यापारी के पर्स में रखी 34000 आधार कार्ड मोबाइल बदमाशों द्वारा छीनी गई कांड का खुलासा बुधवार को अनुमंडल पुलिस कार्यालय 2 के डीएसपी विजय महतो ने कांड का खुलासा करते हुए कहा कि घटना के बाद दर्ज प्राथमिक 216/25 के आलोक में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम का नेतृत्व डीएसपी खुद कर रहे थे उक्त टीम में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा अपर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार झा अवर निरीक्षक सिंपी कुमारी गुड्डू कुमार धर्मेंद्र कुमार आदि ने लूट की नगद राशि 89 00 लूट का एक मोबाइल लूट का एक आधार कार्ड थाना क्षेत्र के मंजिल मुबारक गांव से दो अपराधी को पकड़ते हुए बरामद किया गया। गिरफ्तार अपराधी मंजिल मुबारक गांव के मोहम्मद नौशाद के पुत्र मोहम्मद जाहिद उर्फ भुट्टो दूसरे गांव के ही मोहम्मद उस्मान के पुत्र मोहम्मद बबलू को गिरफ्तार किया। आगे डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का अपराधिक इतिहास मोहम्मद जाहिद उर्फ भूतों का वारिसनगर थाना कांड 306/22 घटना7 अक्टूबर 22 धारा 302, 201 12वीं/34 3 ,2 बी एससी एसटी है। दोनों गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।



