प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में चाय का पैसा मांगने को लेकर हुए विवाद के दौरान एक पक्ष के लोगों ने लाठी से मारपीट कर दो लोगों को जख्मी कर दिया। जख्मी की पहचान गांव के ही टिंकू महतो के पुत्र गोलू कुमार व उसके दादी लाल मुनी देवी के रूप में हुई है! जख्मी लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत जख्मी लोगों ने थाना में आवेदन दिया । जिसमें गांव के ही चार लोगों पर मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाया है वहीं पुलिस मामले की छानबीन कर आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।



