प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर शनिवार की देर शाम तीन बाइक पर सवार छः की संख्या में अपराधियों द्वारा किशोर को अगवा कर लिया जाने का मामला सामने आया है।मामले में अपहृत किशोर की मां सुचिता झा ने थाने में आवेदन दे कर प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें आरोप है, कि पूर्व में पुत्री का अपहरण कर लिया गया था। जिसे रिमांड होम बेगूसराय में रखा गया है।जिसको लेकर पूर्व से मामल चल रहा था. इसी बीच पुत्र को घर से जबरन उठा कर बाइक से लेकर चले गए. जिसमें भागीरथपुर ,शिवनन्दनपुर व हरिहरपुर के पांच लोगों को आरोपित किया गया । मामले में पीड़ित की मां पुत्र के साथ अनहोनी की आशंका व्यक्त कर रही है । पुलिस जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई । मामले में डीएसपी 2 विजय महतो का बताना है, कि पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है, जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ बरामदगी की बात कही है।



