प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर चौक स्थित एक अंडा जूता चप्पल की संयुक्त दुकान चल रही थी। रोजमर्रा की तरह दुकानदार गांव के ही मोहम्मद शोएब रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे। रविवार की सवेरे जब आए तो देखें दुकान का सामान बिखरा पड़ा है गले में रखें रुपए गायब है। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस पदाधिकारी हरेंद्र तिवारी ने जांच कर थाने जाकर थाना अध्यक्ष को सूचना दी। काफी संख्या में आसपास के दुकानदार घटना को देखकर भयभीत हो गए। इधर पुलिस का कहना है कि दुकानदार द्वारा आवेदन नहीं प्राप्त है।



