सासाराम कार्यालय Etv News 24
बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली 2023 के प्रावधानों के अंतर्गत बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित सक्षमता परीक्षा में उत्तीर्ण एवं काउंसलिंग पूर्ण करने वाले स्थानीय निकाय के शिक्षकों को विशिष्ट शिक्षक के रूप में दिनांक 1.3.2025 को जिले में नियुक्ति पत्र वितरित किया गया जिला स्तर पर डीआरडीए सभागार सासाराम में जिलाधिकारी रोहतास उदिता सिंह द्वारा 100 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया । संप्रति अवशेष 2948 शिक्षकों को प्रखंड बार नियुक्ति पत्र का वितरण संबंधित प्रखंड संसाधन केंद्रों पर किया गया ।मौके पर जिलाधिकारी रोहतास उदिता सिंह सहित उप विकास आयुक्त रोहतास विजय कुमार पांडेय जिला शिक्षा पदाधिकारी रोहतास मदन राय जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना , जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पीएम पोषण योजना उपस्थित थे।



