प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के एक गांव से एक अविवाहित का गलत नीयत से अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है। इसको लेकर अपहृता की मां ने थाना अध्यक्ष को आवेदन देते हुए कहा है कि मेरी 22 साल की पुत्री को शुक्रवार की शाम बिरसिंहपुर गांव के महेंद्र पासवान के पुत्र संजय पासवान प्रलोभन देकर गांव की ही सोहन दास की पत्नी पुष्पांजलि देवी की मिली भगत से गलत नीयत से भाग कर ले गए हैं। पुत्री को अपहरण करता की चंगुल से बरामद करने की गुहार लगाइए है। थाने के पुलिस मामले की छानबीन में जुड़ गई है।



