पटना/बिहार न्यूज डेस्क/Etv News 24
बाढ़ से कोचिंग के बाद ऑटो से घर लौट रहा था, तभी दाहौर गांव के पास एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया। वहीं, ग्रामीणों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी उसके बाद परिजन आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल ले आए।
जहां से उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। रितिक 9वीं कक्षा का छात्र था।हाल ही में उसके पिता की भी मौत हुई थी।इधर, इस मामले में SI विनय शर्मा ने बताया कि युवक बाढ़ से घर लौट रहा था। तभी हादसा हुआ। आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



