कटिहार/बिहार न्यूज डेस्क/Etv News 24
कटिहार के उचला गांव के रहने वाले 40 वर्षीय धनंजय यादव काढ़ागोला घाट से अपनी बाइक से घर जा रहे थे कि तभी उचला चौक के पास दो अज्ञात अपराधी बाइक से आया और धनंजय यादव को गोली मारकर फरार हो गया। गोली बाएं हाथ के बाजू के पास लगी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरारी में भर्ती कराया लेकिन स्थिति नाजूक देख कटिहार मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। घटना की सूचना पाकर बरारी थाना अध्यक्ष फुलेंद्र कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।

वही घटना की सूचना पाकर कोढ़ा सदर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंच गये जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गयी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।




