प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर जिला पदाधिकारी, रोशन कुशवाहा ने अगहनी धान फसल कटनी करा कर उत्पादन का आकलन किया गया। अगहनी धान फसल कटनी का कार्य कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र मुक्तापुर , राजस्व ग्राम केशो पट्टी के ग्राम में किसान सुनील कुमार सिंह के खेत में जिला पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी की उपस्थिति में बुधवार को कराई गई। मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी डॉक्टर सुमित कुमार जिला सांख्यिकी पदाधिकारी डॉक्टर अशोक कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी रितेश कुमार राजस्व पदाधिकारी, कोऑर्डिनेटर कुमार चेतन किसान सलाहकार अल्पना की मौजूदगी में क्रॉप कटिंग की गई।अगहनी फसल कटनी का कार्य 10 मीटर लंबा और 5 मीटर चौड़ा यानि 50 वर्ग मीटर क्षेत्र में धान फसल की कटनी कराई गई।50 वर्ग मीटर क्षेत्र में धान का उत्पादन 25.300 किलोग्राम हुआ।इस प्रकार उपज 50.600 क्विंटल प्रति हेक्टर हुआ। प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने बताया किपांच से सात दिन बाद सूखा दाना का वजन किया जाएगा। फसल कटनी के समय किसान सुशील कुमार सिंह, गोविंद सिंह, त्रिभूवन राय,रंजीत राय , पप्पू सिंह बंगाली सिंह पैक्स अध्यक्ष मनोज कुमार राय सुभाष कुमार सिंह सहित अन्य किसान उपस्थित रहें।



