समस्तीपुर /बिहार न्यूज डेस्क/Etv News 24
कल्याणपुर जानकी विवाहोत्सव समारोह को जल्द ही राजकीय समारोह घोषित किया जायेगा- सर्वेश कुमार एमएलसी, धाम,डरोडी, कल्याणपुर श्री राम जानकी मंदिर परिसर में स्नेहलता के 32 वां पुण्य स्मृति पर्व समारोह में राम नरेश ठाकुर के अध्यक्षता व कृष्ण कुमार कन्हैया के संचालन में मुख्य अतिथि दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान पार्षद सर्वेश कुमार ने स्नेहलता जी स्मारक स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए समारोह में अपने उद्बोधन में कहा कि अतिशीघ्र पिछले अठासी बरसों से स्थानीय स्तरों पर तथा जनसहयोग से आयोजित होने वाले श्री राम जानकी विवाहोत्सव को राजकीय दर्जा दिया जाएगा।

प्रोफेसर प्रेम झा प्रेम ने अपने संबोधन में कहा उनके स्मारक एव विकास हेतु सभी कार्य योजना में व्यक्तिगत स्तर पर सहयोग करते रहेंगे। समारोह में विषय प्रवेश करते हुए स्नेहलता जी के पोथी पर साहित्य अकादमी से पुरस्कृत डॉ योगानंद शास्त्री ने विस्तार से स्नेहलता के कृतत्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला तथा इन्हें मिथिला के अद्वितीय व्यक्तिव से सम्मानित किया। इनके रचना को संकलित कर प्रकाशित करने पर जोड़ दिया, ताकि भविष्य को जानकारी प्राप्त हो कि विवाहोत्सव समारोह में गाये जाने वाले गीत के रचनाकार हमारे स्नेहलता जी है। विशिष्ट अतिथि उपमहापौर रामबालक पासवान ने अपने उद्बोधन में कहा कि बहुत जल्द इनका भव्य स्मारक समस्तीपुर के कल्याण पुर में स्थापित किया जाएगा।

स्नेहलता जी पर विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में आलेख लिखकर आमजन से रुबरु कराने वाले विशिष्ट साहित्यकार डॉ रंगनाथ मिश्र दिवाकर ने एक पुनः सभी सुधीजन से आग्रह किया कि उनके साहित्य को प्रमुखता संकलित कर प्रकाशित किया जाय,उस कार्य में हमारा सहयोग मिलता रहेगा। विशिष्ट अतिथि तथा चर्चित मिथिला सेवी डॉ संजय राजा ने मिथिला विभूतियों को उचित सम्मान और सरकार से समर्थन दिलाने का आग्रह विशेष रूप से एम एल सी सर्वेश कुमार से किया।आज के समारोह में मिथिला मंथन के संयोजक प्रो. पी. के. झा “प्रेम”ने आज के समारोह में हर्ष ध्वनि के बीच आज से ही विदेहनगर को प्रमुखता से “विदेह धाम”के नाम से जाना एवं पहचाना जाना चाहिए।साथ ही उन्हें उनके कृतित्व पर पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाना चाहिए।

कल्याणपुर चौक को स्नेहलता चौक घोषित किए जाने का मांग उपस्थित जनसमूह एवं जनप्रतिनिधियों से किया। समारोह में शिमर फिल्मस इंटरनेशनल के डायरेक्टर सुमित सुमन ने स्नेहलता पर डाक्यूमेंट्री फिल्म बनाने की घोषणा की जिसमें एमएलसी में अपनी ओर से ₹300000 देने की घोषणा की। अवकाश प्राप्त प्रोफेसर मदन मोहन ठाकुर जगन्नाथ व्यास बैजनाथ ठाकुर संगम कुमार गौतम कुमार कमलेश ठाकुर कृष्ण गोपाल शर्मा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन राम शेखर ठाकुर ने किया।



