प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर और पुसा प्रखंडों के विद्यालयों में हाउसकीपिंग एजेंसी का कार्य शुन्य,
कल्याणपुर और पूसा प्रखंड के सारे सरकारी विद्यालयों में विगत छः माह से हाउसकीपिंग एजेंसी का कार्य शून्य है।जिस कारण छात्र-छात्राओं सहित विद्यालय परिवार को गंदगी के साथ-साथ भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है विद्यालयों का कहना है कि जिस एजेंसी को हाउसकीपिंग कार्य के लिए रखा गया था उसका कार्य कभी सही से हुआ ही नहीं उसकी कमी कई एक सप्ताह में आता था फिर एक सप्ताह गायब रहता था और अब तीन चार महीना से वह भी आना बंद कर दिया है गंदगी का आलम यह है कि विद्यालय का पठन-पाठन पर प्रभाव पढ़ने लगा है यहां कार्य कर रहे एजेंसी के सुपरवाइजर से हम लोगों ने जवाब तलब किया तो उनका कहना था कि एक फरवरी 25 से हाउसकीपिंग का कार्य स्थाई रूप से बंद हो गया है जबकि हम लोग देख रहे हैं कि दूसरे प्रखंडों में हाउसकीपिंग का कार्य चल रहा है।



