प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र से गुजरने वाली समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क के भट्टी चौक पास एक ई-रिक्शा पलटने से पांच लोग घायल हो गये। जिससे इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में लेजाया गया। घायल की पहचान चकमेहशी थाना क्षेत्र के नीमा चकहैदर गांव के मुन्ना मंडल की पत्नी 40 वर्षीय सरोज देवी पुत्री 15 वर्षीय प्रीति कुमारी 12 वर्षीय मुस्कान कुमारी, रीना देवी 30, वर्षीय दरभंगा जिले के बिशनपुर थाना क्षेत्र के विशौल गांव के 35 वर्षीय आशा देवी शामिल है। सभी घायलों का इलाज स्थानीय निजी क्लीनिक में जारी है। जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बी के ठाकुर ने दी।



