प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर जिले के समस्तीपुर प्रधान डाकघर और दलसिंहसराय मुख्य डाकघर में संचालित पासपोर्ट सेवा केंद्रों को रोजाना 40 पासपोर्ट बनाने का स्लॉट मिला हुआ है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि रोजाना का आधा स्लॉट भी भर नहीं पा रहा है।कारी डाक अधीक्षक दिनेश साह ने बताया कि पासपोर्ट बनाने के लिए लोगों की कम रुचि विभाग के लिए चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि विदेश यात्रा या कानूनी पहचान के लिए पासपोर्ट जरूरी दस्तावेज है, लेकिन जिले में लोग आवेदन ही नहीं कर रहे।पिछले सितंबर महीने में चालू वित्तीय वर्ष के दौरान दोनों पासपोर्ट सेवा केंद्रों को मिलाकर कुल 640 आवेदन प्रोसेस किए गए। इनमें से समस्तीपुर प्रधान डाकघर से 513 आवेदनजब कि दलसिंहसराय डाकघर से 127 आवेदन प्राप्त हुए।दोनों केंद्रों में प्रतिदिन औसतनसमस्तीपुर में 20-25 आवेदन,औरदलसिंहसराय में 7-8 आवेदन ही आए।अधिकारियों का कहना है कि सेवा में किसी प्रकार की कमी नहीं है, प्रक्रिया भी पूरी तरह पारदर्शी और सुगम है। इसके बावजूद 40 स्लॉट में आधे से भी कम आवेदन आना विभाग के लिए गंभीर विषय है।डाक विभाग अब इस पर मंथन कर रहा है कि आखिर जिले में लोग पासपोर्ट बनवाने में दिलचस्पी क्यों नहीं ले रहे हैं।



