प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी थाना क्षेत्र के गंगा पारण गांव में दो पक्षों में मारपीट में एक महिला घायल हो गयी। जिससे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, घायल महिला की पहचान गंगा पारण गांव के वीरेंद्र सहनी की पत्नी 40 वर्षीय बिंदु देवी के रूप में हुई।इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर बीके ठाकुर ने बताया की गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफ़र कर दिया गया।



