प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत मघुरापुर टारा व कल्याणपुर में इंडिया महागठबंधन के विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशी रंजीत राम के चुनावी सभा को लेकर भाकपा माले के राष्ट्रीय सचिव दीपांकर भट्टाचार्य व हरियाणा के किसान नेता योगेंद्र यादव ने जगह नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा की बिहार में इस बार आप सबों के सहयोग से सरकार को बदलनी है महिलाओं को बिहार सरकार ने 10000 रुपए दिये गए हैं वह घुस योजना है। माइक्रो फाइनेंस कंपनी से बिहार के लोग खासकर महिलाएं कर्ज में डूब गई है वह यहां से पलायन कर रही हैं पलायन को रोकना होगा। 2020 से अब तक एक ही नारा है बिहार में सुशासन की सरकार, 2047 में विकसित भारत का नारा है जिसमें अब तक कोई सुधार नहीं दिखता बिहार के सफाई कर्मी रसोईया 1650 रुपए सरकार दे रही है। बिहार के लोग अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित है इंडिया गठबंधन की सरकार होगी तो शहरी क्षेत्र में 3 डेसिमल ग्रामीण क्षेत्र में 5 डेसिमल, जमीन दी जाएगी। हमारी सरकार बनी तो संविदाकर्मियों का सरकारी कर्मी का दर्जा मिलेगा। प्रत्येक परिवार में एक व्यक्ति को नौकरी दी जाएगी। देश के किसान नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि बिहार के मजदूरों को हरियाणा पंजाब जाना पड़ता है जबकि बिहार में खुशियाली खुद है। लोगों को जगह-जगह नुक्कड़ सभा के माध्यम से सरकार बदलने की अपील।1990 में रथ का चक्का बिहार में ही रुका था। संविधान बदलने की भी चर्चा की गई।



