कमरे में चली दो गोली पूरी बिलिंग में किसी ने नहीं सुनी आवाज
डबल मर्डर से रोहतास में सनसनी, पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार फौरन घटनास्थल पर पहुंच कर शुरू कर दी जांच
सासाराम कार्यालय/ Etv News 24
नगर थाना क्षेत्र के तकिया मोहल्ले की घटना प्रेम प्रसंग के मामले में युवक ने पहले प्रेमिका को मारी गोली फिर खुद को मारी गोली दोनों का घटना स्थल पर ही मौत। मौके पर डीएसपी एवं काफी संख्या में पुलिस बल तैनात। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है की लड़की किराए के मकान में रह कर पढ़ाई करती थी जो कल्याणपुर करहगर की रहने वाली थी और लड़का करहगर थाना के मोबिनपुर का रहने वाला था।
अचानक प्रेमी ने प्रेमिका को मारी गोली और खुद मारी गोली। जिससे दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतको की पहचान करगहर थाना के कल्याणपुर की श्वेता कुमारी पिता हवलदार पासवान की पुत्री व करगहर थाना के मोबिनपुर का शिवम कुमार पिता अभय पासवान बताया जा रहा है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।वही इस घटना को लेकर चर्चा की बाजार गर्म है।मौके पर पहुंचे रोहतास एसपी रौशन कुमार।
*लड़की के मामा जो लड़की के साथ रह कर पढ़ता था उसके बयान से सस्पेंस।
*प्रेम प्रसंग में सनकी आशिक ने पहले प्रेमिका को मारी गोली फिर अपने आप को मार ली गोली। दोनों नाबालिग कि घटना स्थल पर हुई मौत।*
*कयासबाजी हो बंद पुलिस जांच पर भरोसा बहुत जल्द पुलिस डबल मर्डर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में होगी कामयाब।*
*घटना में प्रयुक्त हथियार घटनास्थल से बरामद पुलिस कर रहीं है मामले की जांच– एसपी रौशन कुमार



