सासाराम कार्यालय/ Etv News 24
सासाराम: बृहस्पतिवार को सासाराम के फजलगंज स्टेडियम में आयोजित NDA कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल का दिनारा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता अखिलेश कुमार ने अपने साथी समीर कुमार आनंद सिंह प्रशांत सिंह, अरविन्द भारती हारी नारायण, संजय कुमार और सभी कार्यकर्ताओं के साथ नासरीगंज मोड़ पर उन्हें हनुमान जी का गद्दा देकर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया।इस मौके पर अखिलेश कुमार ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का आगमन हम सभी के लिए गर्व की बात है, और उनके नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता जोश से भरे हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा और NDA की एकजुटता से ही आगामी चुनावों में भारी सफलता प्राप्त होगी।कार्यकर्ताओं ने श्री जयसवाल का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके साथ एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस स्वागत समारोह में मुख्य रूप से शैलेश मिश्रा, गुड्डू सिंह, विनय कुमार सिंह, सोनू कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, पिंटू मिश्रा, मुन्ना कुशवाहा, झुन्ना सिंह, अखिलेश्वर कुमार, पंकज कुमार इत्यादि लोग शामिल थे ।



