प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
बिहार सरकार के मंत्री सह स्थानीय विधायक महेश्वर हजारी ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव की पीड़िता को आपदा से मिलने वाली सहायता अनुदान राशि के चार चार लाख के चेक प्रखंड 20 सूत्री कार्यालय में अंचल पदाधिकारी शशि रंजन की उपस्थिति में दिए। चेक पाने वालों में पुरुषोत्तमपुर गांव की स्वर्गीय नगीना सहनी की पत्नी लक्ष्मी देवी, गोपालपुर गांव की स्वर्गीय चिंटू दास की पत्नी मिंटू देवी व शंभू टोक फूलहट्टा गांव की शिव चंद्र पासवान की पत्नी को शीला देवी को दिए गए। वहीं दूसरी ओर मंत्री ने विद्यालय में बनाए गए खेल के मैदानों का उद्घाटन करते हुए अपने संबोधन में कहा कि खेल से छात्रों का शारीरिक विकास होता है शरीर यदि स्वस्थ रहेगा तो पठन-पाठन में मन लगेगा। इसी सोच से सरकार विद्यालयों मैं खेल के मैदान मनरेगा विभाग के द्वारा बनवाए हैं। मौके पर मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी महेश कुमार भगत पार्टी के कार्यकर्ता मुकेश कुमार राय जगन्नाथ व्यास पिंटू सिंह आदि जगह-जगह मौजूद थे।



