प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर। समस्तीपुर फ्रोजेन फूड्स प्राईवेट लिमिटेड की एक शानदार पेशकश के तहत आज दिनांक 12 फरवरी 2025 को जिले के कल्याणपुर थानान्तर्गत स्थित गोपालपुर भुट्टा चौक पर कीर्ति राइस मिल परिसर में एक नये उत्पाद सांवरिया भोग का समारोह पूर्वक शुभारंभ हुआ। मिल के संस्थापक पिता विमल केडिया, मां सुनीता केडिया, भाई विनायक केडिया सहित समस्त केडिया परिवार की उपस्थिति में रुचि केडिया ने बटन दबा कर मिल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री केडिया ने बताया कि सांवरिया भोग के सभी उत्पाद 100 फीसद शुद्धता और प्राकृतिक स्वाद से युक्त गुणवत्तापूर्ण होंगे। इन मामलों में हम समझौता नहीं कर सकते। क्योंकि बात उपभोक्ता के स्वाद और सेहत का है। उन्होने कहा कि हम सांवरिया भोग बैनर तले फिलहाल आटा, बेसन, बाजार में उपलब्ध करायेंगे। इस केलिये किसानों से सीधे चना, गेहूं खरीदेंगे और आटा, बेसन आदि तैयार करेंगे। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही सूजी, सत्तू, मैदा, चावल, मक्का, सामा, मड़ुआ आदि का भी आटा उत्पादन करेंगे। मौके पर समस्तीपुर विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, एसडीओ दिलीप कुमार, डाॅ अमृता कुमारी, संजय कुमार राजा मुकेश केडिया, दिनेश केडिया, महेंद्र केडिया, दिलीप केडिया, राहुल केडिया, आंचल केडिया, वीणा केडिया, संगीता केडिया, संतोष केडिया, मेघा केडिया, शिवम केडिया,अनुराग केडिया, यशवंत कुमार, सुजीत खेमका, स्वाति खेमका, अमित कुमार सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।



