प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के संत कबीर नगर भट्टी चौक पर साधु दास शास्त्री के आवासीय परिसर पर संत शिरोमणि जी की 648 जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर विमलेश साहब राधै पूरा मधुबनी व राम सुंदर राम की अध्यक्षता संयुक्त रूप से की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समस्तीपुर महापौर अनीता राम जिला परिषद अध्यक्ष खुशबू कुमारी एससी एसटी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष भुपनेश्वर कल्याणपुर विधानसभा के भूतपूर्व प्रत्याशी रंजीत कुमार राम जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव दीपक कुमार भगत संजय कुमार राम अध्यक्ष भीम आर्मी कल्याणपुर सुखलाल यादव माले नेता सुबोध राम नंद किशोर राम मुन्नी देवी आदि ने संत शिरोमणि के संबंध में विस्तृत चर्चा। आगे जिला अध्यक्ष एससी एसटी ने कहा कि पृथ्वी पर प्रकृति ने दो जाति को जन्म दिया एक स्त्री दूसरा पुरुष। आज के परिवेश में समूह को शिक्षित होना आवश्यक है शिक्षा से ही हम अपने कर्म को बदल सकते हैं।संत शिरोमणि के तैलय चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। धन्यवाद ज्ञापन संचालन कर्ता शिक्षक राम सुंदर राम ने किया।



