Desk News/Etv News 24
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की सोलो साइकलिस्ट एवं एथलीट आशा मालवीय ने दो वर्षों में 42000 किमी साइक्लिंग कर अपनी यात्रा से वापस होने के दौरान मैहर आगमन हुआ इस दौरान मैंहर पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल द्वारा पुष्प गुच्छ के साथ सम्मानित करते हुए पर प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया। स्वागत के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा इनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओ के साथ सम्मानित करते हुए हुये कहा गया कि आपने जम्मू-कश्मीर, सियाचिन और देश के अन्य कई प्रांतों में अकेली महिला के रूप में अपने दो वर्ष लगभग 42,000 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पूरी की, जो न केवल एक अद्वितीय उपलब्धि है, बल्कि आपकी अदम्य इच्छाशक्ति, दृढ़ संकल्प और मेहनत का प्रतीक भी है। यह साहसिक कार्य न सिर्फ प्रेरणादायक है।



