कोचस रोहतास/ Etv News 24/रमेश पांडेय
कोचस शहर स्थित सामुदायिक भवन में डा भीमराव आंबेडकर स्मारक निर्माण समिति की एक बैठक संपन्न हुई.इसमें सर्वसम्मति से केशनाथ राम को समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया.समिति के उपाध्यक्ष रामाशीष राम ने बताया कि पिछले दिनों समिति के तत्कालीन अध्यक्ष वंश नारायण राम ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.इससे समिति में अध्यक्ष का पद रिक्त चल रहा था.मौके पर नथुनी राम,राजेन्द्र प्रभाकर,सुरेंद्र भारती,रामदुलार राम,अरविन्द राम, वंश नारायण राम सहित अन्य कई उपस्थित थे.



