कोचस रोहतास /Etv News 24/रमेश पांडेय
कोचस प्रखंड के सात पंचायतों के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति टोलों में शनिवार को विकास योजनाओं के आच्छादन के लिए विशेष विकास शिविर का आयोजन किया जायेगा।इसके लिए मेडिकल टीम का गठन किया गया है।इसकी जानकारी देते हुए सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ तुषार कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में स्थित एससी एसटी टोलों में आयोजित विशेष विकास शिविर में मेडिकल टीम की उपस्थिति सुनिश्चित की गयी है।उन्होंने बताया कि शनिवार को इसका आयोजन बलथरी पंचायत के चंवरी,कपसियां के सोहवलिया,लहेरी के अंदौर, कथराई के शेख बहुआरा,चितैनी के सेलास,कुछिला के बाबू के बहुआरा और सरेयां पंचायत के सरेयां महादलित टोला में किया गया है।इसे लेकर गठित मेडिकल टीम को आवश्यक दवाओं के साथ निर्धारित समय पर शिविर में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।



