कोचस रोहतास/Etv News 24/रमेश पांडेय
कोचस में नेशनल सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के सदस्यों ने शुक्रवार को अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में प्रखण्ड कार्यालय के प्रांगण में एक दिवसीय धरना दिया.एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव सह पूर्व नगर पैक्स अध्यक्ष सुरेंद्र दुबे ने बताया कि इस धरना के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों के लिए सात सूत्री मांगों का ज्ञापन बीडीओ चन्द्रभूषण गुप्ता को दिया गया.धरना की अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने किया.धरना में सर्वेश्वर पाठक, जनार्दन सिंह,राम जी सिंह,सरयू तिवारी,देव धारी सिंह,इलियास अन्सारी सहित अन्य कई शामिल रहे



