प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर मंगलवार की पहले सुबह प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली सिक्स लेन हाईवे एक्सप्रेस निर्माणाधीन मार्ग पर दो हाईवा की टक्कर में एक हाईवा के चालक केबिन में बुरी तरह जख्मी हो गए जेसीबी के सहयोग से उसे केबिन से निकाला गया। सूत्रों के अनुसार सवेरे काफी कुहा लगा हुआ था। एक गाड़ी वाले दूसरे गाड़ी वाले को देख नहीं पाए उसी में टक्कर हो गई दोनों गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई। काफी संख्या में स्थानीय लोग जूटे। घटना बासुदेवपुर से खजूरी जाने वाली निर्माता सिक्स लेन एक्सप्रेस पर हुई । जख्मी चालक की पहचान वैशाली जिला के वैशाली गांव के बिंदेश्वर महतो के लगभग 30 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार के रूप में की गई है सदर अस्पताल के चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया है। बड़ा हादसा होने से बचा। रेफर जख्मी सिक्स लेन एक्सप्रेस में हाईवा के चालक के रूप में कार्यरत था।



