प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में हुई मारपीट की घटना तीन जख्मी हुए । परिजनों के सहयोग से जख्मी को सामुदायिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सक ने जख्मी की पहचान कल्याणपुर गांव के अर्जुन महतो की 35 वर्षीय पत्नी हलसी देवी, बरहेता गांव के नीरज राय की 30 वर्षीय पत्नी गुड़िया देवी व सिंघिया गांव के अजीत पासवान के 21 वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार जख्मी है। जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर मोहम्मद हैदर ने दी।



