प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क के मिर्जापुर पेट्रोल पंप के समीप अपने संबंधी बरहेता गांव से आ रहे एक साइकिल सवार अधेड़ को डीजे वाहन की चपेट में आने से सड़क पर गिरा जख्मी हुआ। अचेता अवस्था में प्रखंड क्षेत्र के पकड़ी डीह गांव के युवक बिरजू कुमार उर्फ रिजु कुमार ने सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के परौरिया गांव के स्वर्गीय अनूप दास के पुत्र 71 वर्षीय राम प्रकाश दास के रूप में की गई । जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मोहम्मद हैदर ने दी। चिकित्सक ने बताया कि सुधार है।



