प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के सिमरिया भिंडी पंचायत के वार्ड संख्या 2,मनोरथ पुर गांव के एक किसान अपने खेत में लगी मक्केकी फ़सल कि सिंचाई करने खेत में गया ,जहां सिंचाई के लिए मोटर चलाने के दौरान बिजली की तार पर अचेता अवस्था में पैर पड़ने से बिजली की करेंट लगने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया , जमीन पर गिरे देख लोगों ने आनन फानन में इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसे देखते हुए मृत घोषित कर दिया ।मृतक की पहचान मनोरथ पुर गांव के रामविलास राय के 42 वर्षीय पुत्र लालू राय के रूप में हुई है वही इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर हैदर ने बताया कि युवक की मौत अस्पताल लाने से पूर्व में ही हो चुकी थी । चिकित्सक के द्वारा मृत घोषित के बाद परिजनों ने शव लेकर घर चले गए।



