प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर पंचायत अंतर्गत मिर्जापुर गांव वार्ड 10 के अग्नि पीड़ित 50 परिवारों के बीच रविवार को सांसद शांभवी चौधरी द्वारा भेजी गई, गर्मी को मध्ये नजर रखते हुए 200 टी शर्ट का वितरण सामाजिक कार्यकर्ता सुशील गुप्ता के द्वारा वितरण किया गया। वहीं दूसरी ओर शनिवार की देर शाम तक बिहार सरकार के मंत्री हरी सहनी ने गांव के 50 परिवारों अग्नि पीड़ित का जायजा लिया। मंत्री ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता दिलवाने का भरोसा दिलाया। आगे उन्होंने कहा कि आपकी सारी संपत्ति आग के आगोश में चली गई है बिहार सरकार से आप सबों के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने की सिफारिश करूंगा। गांव के शशि भूषण शर्मा उर्फ गुड्डू अग्नि पीड़ितों को अपने कोष से भोजन की व्यवस्था कराकर लंगर 2 दिन की चला रहे हैं। समाज से भी अजीत गुप्ता इसके पूर्व दो दिन अग्नि पीड़ित को लंगर के माध्यम से भोजन कराया।वही और कई समाजसेवियों के हाथ अग्निपीड़तो की सहायता के लिए उठ रहे हैं। मुखिया गंगा देवी तपसी गर्मी को देखते हुए उन सबों के आवास की व्यवस्था के संबंध में पदाधिकारी से बात कर रहे हैं।



