CRIME REPORT: पटना/बिहार न्यूज डेस्क /Etv News 24
बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला फुलवारी शरीफ के हिंदूनी इलाके से सामने आया है, जहां सोमवार रात पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान गौरीचक थाने के दारोगा विवेक कुमार को गोली लग गई।गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल एम्स पटना में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, यह मुठभेड़ तब हुई जब पुलिस की टीम 6 अपराधियों की तलाश में हिंदूनी इलाके में छापेमारी कर रही थी। पीछा करने के दौरान अपराधियों ने अचानक पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दो अपराधियों को मार गिराया। मारे गए अपराधियों की पहचान नालंदा जिले के निवासी के रूप में हुई है।



