तिलौथू रोहतास/Etv News 24
तिलौथू बाजार से उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जाने वाली पीसीसी सड़क निर्माण के महज दो माह बाद ही जगह-जगह टूटकर बिखर गई है। सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।ग्रामीणों ने बताया कि तिलोथू बाजार से उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिलोथू एवं गांव की ओर जाने वाली यह सड़क विद्यालय से कुछ ही दूरी पर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सड़क पर दरारें पड़ गई हैं और कई स्थानों पर सीमेंट उखड़कर बिखर गया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण हुए अभी केवल दो महीने ही हुए हैं, लेकिन सड़क की हालत ऐसी हो गई है मानो वर्षों पुरानी हो। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की गई है। लोगों ने कहा कि यह सड़क बरसात तो दूर, गर्मी का मौसम भी नहीं झेल पाई।ग्रामीणों ने संबंधित संवेदक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पूरे निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते गुणवत्ता की जांच नहीं हुई तो सरकारी राशि का दुरुपयोग होता रहेगा और आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ेगी।इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अंकिता जैन ने कहा कि ग्रामीणों से शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



