तिलौथू रोहतास/ Etv News 24
रोहतास जिला एथलेटिक्स संघ 2026 द्वारा आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जगोडीह गांव के होनहार खिलाड़ी विश्वजीत कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने परिवार, गांव और पूरे इलाके का नाम रोशन किया है। विश्वजीत कुमार, मुंगेरी पासवान के पुत्र हैं और ग्राम पोस्ट जगोडीह, थाना अमझोर, जिला रोहतास के निवासी हैं। उन्होंने अंडर-20 आयु वर्ग की 1.50 मीटर ऊंची कूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। यह प्रतियोगिता एस.पी. जैन महा- विद्यालय में आयोजित की गई थी, जिसमें जिले भर से अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया। कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच विश्वजीत कुमार ने अपने आत्मविश्वास, मेहनत और लगन के बल पर यह सफलता प्राप्त की। उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों, परिजनों और मित्रों ने विश्वजीत को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लोगों का कहना है कि विश्वजीत ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और समर्पण से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उनकी सफलता से गांव के अन्य युवाओं को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।



