प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में सड़क दुर्घटना व मारपीट में दो लोग जख्मी हुए। परिजनों के सहयोग से ज़ख्मियों को सामुदायिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने जख्मी की पहचान रसलपुर बघला गांव के स्वर्गीय हरिवंश पांडे के 60 वर्षीय पुत्र गणेश पांडे के रूप में की गई वहीं दूसरी ओर सड़क दुर्घटना में जितवरिया गांव के चंद्रपाल चौधरी के पुत्र 25 वर्षीय पीयूष कुमार के रूप में की गई है। इसके संबंध में परिजनों ने बताया कि पीयूष बाइक पर से गिर गया जिससे वह गंभीर जख्मी हो गया। जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर हैदर ने दी।



