प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर बूढ़ी गंडक नदी के शिवनन्दनपुर घाट पर नहाने का दौरान नदी के तेज धार मे डूब रहे तीन नाबालिग़ बच्चों को अपनी जान की बाजी लगाकर बचाने वाले नवयुवक राजू सहनी को प्रखंड अंतर्गत बासुदेवपुर पंचायत के मानियारपुर ग्राम मे ग्रामीणों के द्वारा पाग चादर व माला से सम्मानित किया गया। इनाम स्वरुप नकद प्रोत्साहन राशि भी दी गई। सम्मानित करते हुए जदयू के वरिष्ठ नेता प्रो. तकी अख्तर ने कहा कि राजू सहनी मानवता की एक जिन्दा मिसाल है जिन्होंने अपने जान की बाजी लगाकर तीन डूबे हुए बच्चे को बचा लिया इनकी जितनी भी प्रशंसा की जाय वह कम है वह इस सम्मान के हकदार है। सम्मानित करने वालो मे सरपंच सुधीर सहनी उप मुखिया श्याम कुमार पूर्व मुखिया चन्द्रगुप्त शर्मा सत्यनारायण प्रसाद सालिम सिद्दीकी ज़फीरुल हक मो खुर्शीद अबदाल बरकत मो शाहिद अब्दुल जब्बार नथुनी चौधरी चन्दन पासवान भगलू पासवान तैरुन खातून मोती साह समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।



