डेहरी/ रोहतास/Etv News 24
डेहरी नगर परिषद परिसर स्थित प्रसिद्ध मां प्राकेश्वरी दुर्गा मंदिर में बुधवार को नवरात्र के शुभ अवसर पर विधि-विधान के साथ मां का पट खोला गया। वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बीच मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया।इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने मां के दरबार में मत्था टेककर क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में शंकर हॉस्पिटल एवं डायलिसिस केंद्र के निदेशक डॉ. जयप्रकाश सिंह, महाप्रबंधक राघवेंद्र सिंह उर्फ विशु सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।मंदिर समिति के अध्यक्ष सुनील सिंह, सचिव लवकुश सिंह, सुशील कुमार सिंह, नरेंद्र प्रताप सिंह, जिगर सिंह, प्रशांत सिंह, रवि सोनी, बिट्टू गुप्ता, दिलीप सिंह बम जी, मंटू कुमार समेत अन्य सदस्यों की मौजूदगी में पूजा-अर्चना संपन्न हुई। अध्यक्ष सुनील सिंह ने विधायक सोनू सिंह को मां का प्रतीक चिन्ह देखकर सम्मानित किया।मंदिर के सदस्यों ने बताया कि 111 फीट ऊंचे गुंबद के साथ , गोबिंद पंडित और विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ मां दुर्गा की पूजा और आरती की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे उपस्थित रहे तथा सभी ने प्रसाद ग्रहण कर मां का आशीर्वाद लिया।



