प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क के कल्याणपुर रामपुर राम मार्ट के समीप एक बाइक सवार कल्याणपुर निवासी अमरजीत राम का पुत्र 20 वर्षीय राजन कुमार एक कुत्ते को बचाने में स्वयं बाइक समेत सड़क पर गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल युवक को सामुदायिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बी के ठाकुर ने बताया कि इलाज के बाद जख्मी की स्थिति खतरे से बाहर है इलाज जारी है। वहीं दूसरी ओर पूसा कल्याणपुर मुख्य सड़क के मिल्की के पास एक अज्ञात 40 वर्षीय बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से अज्ञात जख्मी को सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में स्थानीय पुलिस पहुंचकर अज्ञात जख्मी का पता लगाने में जुट गई है। क्षतिग्रस्त बाइक पुलिस के कब्जे में है।



