सासाराम रोहतास/ Etv News 24/ब्यूरो रिपोर्ट
रोहतास जिले के सासाराम में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय व्यवसायी की मौत हो गई। घटना पुरानी जीटी रोड पर फजलगंज स्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के समीप सुबह करीब 5 बजे की है। मृतक की पहचान बड्डी थाना क्षेत्र के कचनत गांव निवासी जयप्रकाश के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, जयप्रकाश प्रतिदिन की तरह सोमवार की सुबह ट्रैक्टर से भूसा बेचने के लिए सासाराम आए थे। फजलगंज के पास ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़ा करने के बाद वह सड़क पार कर दूसरी तरफ जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जयप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।




