प्रकाश बिंदु को मिली जिम्मेदारी 27 अक्टूबर को गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में करेंगे रिपोर्टिंग
मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने जारी किया महत्वपूर्ण आदेश
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/ ब्यूरो एजेंसी
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को लेकर निर्वाचन आयोग ने प्रेक्षक की जिम्मेदारी में बदलाव किया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के कार्यालय से 26 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र के अनुसार आईएएस अभय को प्रेक्षक की ड्यूटी से मुक्त करते हुए उनके स्थान पर आईएएस प्रकाश बिंदु को गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।
संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी अमित सिंह की ओर से जारी आदेश में निर्देश दिया गया है कि नवनियुक्त प्रेक्षक प्रकाश बिंदु 27 अक्टूबर को निर्धारित मतदान के संबंध में गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में तत्काल रिपोर्ट करें। इस संबंध में निर्वाचन आयोग के पत्र का हवाला देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
आदेश की प्रतिलिपि गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मंडलायुक्त एवं रिटर्निंग ऑफिसर सहित संबंधित जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को भेजी गई है। इनमें सुल्तानपुर सहित कई जिले शामिल हैं। निर्वाचन प्रक्रिया को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को पत्र की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है।




