STF की कार्रवाई के बाद टोल वसूली प्रभावित, 10 सिस्टम भी ठप
टोल बूथ पर बढ़ा दबाव, वाहनों की लंबी कतार; पार करने में लग रहा 15-20 मिनट
लखनऊ उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश कुमार
लखनऊ इटौंजा टोल प्लाजा पर एसटीएफ की कार्रवाई के बाद टोल वसूली व्यवस्था प्रभावित हो गई है। एसटीएफ ने टोल प्लाजा का सर्वर सील कर दिया है। सर्वर बंद होने के कारण फास्टैग से वाहनों की टोल राशि नहीं कट पा रही है। अब तक 25 हजार से अधिक वाहन बिना टोल शुल्क के गुजर चुके हैं, जिससे लाखों रुपये की टोल वसूली प्रभावित होने की बात सामने आ रही है।
सर्वर उपलब्ध नहीं होने के कारण टोल बूथ के करीब 10 सिस्टम भी काम नहीं कर रहे हैं। इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है और टोल प्लाजा पर जाम की स्थिति बन रही है। वाहनों को नियंत्रित करते हुए आगे बढ़ाने में सामान्य से अधिक समय लग रहा है। टोल प्लाजा पार करने में वाहन चालकों को करीब 15 से 20 मिनट तक का समय लग रहा है।
टोल प्लाजा प्रबंधन के अधिकारी सर्वर व्यवस्था बहाल कराने के प्रयास में जुटे हैं। फिलहाल सर्वर सील होने और सिस्टम ठप रहने से टोल प्लाजा की सामान्य व्यवस्था प्रभावित बनी हुई है।




