प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर पंचायत अंतर्गत एक ग्रामीण सड़क से कार्टून में बंद कर पिकअप बाइक से अंग्रेजी शराब ले जा रहे थे। अचानक पुलिस को सूचना मिली। कारोबारी का पुलिस पीछा करने लगी ।पिकअप पर लदी 22 कार्टून, बगल के मवेशी के घर से 20 कार्टून, दो बाइक पर रखे चार कार्टून अंग्रेजी शराब को बरामद किया।

पुलिस गाड़ी को देखते ही कारोबारी फरार हो गये। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि 44 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। कारोबारी की पहचान की जा रही है। आगे उन्होंने बताया कि पंचायत के भौलथा , चार मुहान चौक के समीप से अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है ।उत्पाद अधिनियम के तहत अग्रतर कार्रवाई जारी है। अंग्रेजी शराब बरामद में सक्रिय सहयोग करने वालों में अपर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार झा एल टी एफ टीम के प्रभारी राजनाथ कुमार सहित पुलिस बल शामिल थे।



