प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय उत्क्रमित विद्यालय कस्तूरबा छात्रावास की छात्राओं छात्र ने नशा मुक्ति को लेकर शिक्षकों की अगुवाई में जागरूकता अभियान प्रभात फेरी निकाली। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार यादव थाना अध्यक्ष कल्याणपुर राकेश कुमार शर्मा के संयुक्त तत्वाधान में जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर प्रखंड मुख्यालय से लेकर मिर्जापुर गांव समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क होते हुए कई गांव में जागरूकता रैली नारा लगाते हुए भ्रमण की। रैली के दोनों ओर सड़क सुरक्षा को लेकर सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे। रैली को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेंद्र महतो शिक्षक सुरेंद्र ठाकुर बीआरपी दिनेश प्रसाद एसआई सिंपी कुमारी मनोज कुमार सिंह वार्डेन रेखा कुमारी आदि जागरूकता रैली में मौजूद थे।



