प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के कल्याणपुर चौक स्थित एक प्रसिद्ध पान की दुकान में अज्ञात चोरों ने बुधवार की रात दुकान का ताला काटकर भीतर घूंसे। दुकान के भीतर गल्ला में रखे ₹70000 नगद के अलावा ब्रांडेड बिस्किट्स, टॉफी, मिठाइयों का डब्बा, चनाचूर की पैकेट रजनीगंधा , शिखर पान मसाला शादी चुरा कर फरार हो गये। रोजमर्रा की तरह दुकानदार गांव के विवेक कुमार राय गुरुवार की सभी दुकान पर आए तो देखा सामान बिखरा पड़ा है गले उधर फेंका हुआ है। दुकानदार के होश उड़ गए, पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार दलबल के साथ चोरी की जांच की। काफी संख्या में चौक की दुकानदार पहुंच गए। पीड़ित दुकानदार ने थाना अध्यक्ष को एक आवेदन देते हुए न्याय की गुहार लगाई। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि दिए गए आवेदन के आलोक में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।



