प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली बूढ़ी गंडक नदी के नगर निगम क्षेत्र मुक्तापुर शिवनंदनपुर के सामने नदी में बन रही पुल के समीप मनियारपुर गांव के वार्ड 13 का एक किशोर बुधवार को स्नान करने के क्रम डूब गए थे, किशोर तीन साथी के साथ स्नान करने जाए उसके दो साथी उसे डूबता देख नदी से भाग निकला। मृतक की पहचान गांव के उमर अली के 15 वर्षीय पुत्र मोहम्मद रेहान के रूप में की गई। अंचलाधिकारी शशि रंजन के निर्देश पर एसडीआरएफ की टीम बुधवार को ही मंगाई गई थी बुधवार को पूरी खोजबीन की गई शव नहीं मिला। गुरुवार की सवेरे एसडीआरएफ की टीम ने नदी की धारा समस्तीपुर की ओर घटना स्थल से आधा किलोमीटर आगे नदी से रेहान का शव निकाला। काफी संख्या में लोग जूटे। पंचायत के मुखिया चंदन कुमार ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम नहीं आती तो किशोर का शब मिलना मुश्किल था। पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सुपुर्द किया गया। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल।



