प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत ध्रुबगमा पंचायत के ध्रुबगामा वार्ड नं 04 में नाईट बल्ड सर्वे (फलेरिया जांच हेतु बल्ड सैंपल लिया गया ) किया गया ,जिसका उद्घाटन वार्ड सदस्या कविता कुमारी व पीरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम ऑफिसर संजय कुमार शर्मा ने अपना अपना जांच करा कर किया। नाइट बल्ड सर्वे के तहत 20 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों का ब्लड सैंपल लिया गया। जिसकी जांच कर फलेरिया का पता लगाया जा सकता है मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी शुभम शर्मा ने बताया कि यह रोग मच्छर के काटने से होता है जिसका लक्षण दिखने में काफी वर्ष लग जाते हैं लेकिन माइक्रोफाइलेरिया शरीर में विद्यमान रहते हैं जिसका पता लगाने के लिए इस जांच का आयोजन किया गया है ।पिरामल के श्रीशर्मा ने बताया कि यह जांच प्रखंड के दो पंचायत ध्रुबगामा एवं लादौरा में किया जाना है। उन्होंने बताया कि यह जांच हमेशा रात में ही होती अतः लोगों को रात में ही आकर अपनी जांच कराकर सरकार के इस अभियान को सफल बनाने में मदद करानी चाहिए।वहीं वार्ड सदस्या कविता कुमारी ने बताया कि यहां यह जांच 20,21से 22 अगस्त को होनी है उन्होंने ग्रामीण लोगों से अपील किया कि अधिक से अधिक संख्या में लोग आकर अपना अपना जांच कारये जिससे सरकार द्वारा चलाए जा रहे फलेरिया उन्मूलन अभियान सफल हो सके। मौके पर पुस्कर कुमार झा, संजीव कुमार, संजू देवी, मुन्नी कुमारी, रानी, सीता देवी, ललित कुमार, वीना देवी आदि मौजूद रहे।



